फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरों की सफाई के नाम पर सवा तोला साफ

Fri, 04 Oct 2013 05:41 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सोने के जेवरों की सफाई के नाम पर सोने पर हाथ साफ करने वाले दो लोगों को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार निवासी दोनों ठगों ने सोने के गलोबंद से सवा तोला साफ कर दिया था।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक डेविड मर्तोलिया ने बताया कि बुधवार को दो लोग ननोली निवासी गोपुली देवी पत्नी केशर सिंह के घर में पहुंचे। उन लोगों ने महिला को जेवरों की सफाई करने के लिए राजी किया। झांसे में आई महिला ने भी उन्हें ढाई तोले का गलोबंद साफ करने के लिए दिया। इसी दौरान वह चाय बनाने के लिए घर के भीतर गई तो वह लोग जेवर के साथ कुछ छेड़छाड़ कर रहे थे। महिला ने हो हल्ला कर गांव के लोगों को एकत्र कर लिया। स्वर्णकार के वहां गलोबंद तुलवाया गया तो उसका वजन सवा तोला निकला। लोगों ने दोनों आरोपियों को राजस्व पुलिस को सौंप दिया। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी सुभाष कुमार पुत्र सदानंद साह ग्राम जुमरियां बिहार, राजकिशोर पुत्र रामेश्वर साह कुम्हारपुर बिहार को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें