पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जनमंच ने राज्य में पंचायतीराज एक्ट की मजबूती के लिए 73वें, 74वें संविधान संसोधन को तत्काल लागू करने की मांग की है।
मंच के संयोजक भगवान रावत, महासचिव दिनेश जोशी, शेखर उप्रेती, राजेंद्र प्रसाद, कमल सिंह ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि तमाम दावों के बाद पंचायतों को मजबूती नहीं मिल पा रही है। जनमंच ने वन अधिकार कानूनों को लागू करने की मांग करते हुए कहा कि जनता को वनों में अधिकार मिलने से वनों के संरक्षण में मदद मिलेगी। मंच के संयोजक और महामंत्री ने कहा कि कानून तो बना दिए जाते हैं लेकिन उनको धरातल पर लागू नहीं किया जाता। मंच ने मांगों पर कार्यवाही न होने पर 7 नवंबर से देहरादून में उपवास आंदोलन की चेतावनी दी है।