फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक धामी ने दी विस में धरने की चेतावनी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। अपने बयानों और ऐलानों से तमाम बार सरकार को सांसत में डालने वाले धारचूला के विधायक हरीश धामी अब दिसंबर में होनेवाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुनस्यारी अस्पताल में तैनात दो चिकित्सकों को बगैर प्रतिस्थानी के वहां से हटाने के विरोध में विधानसभा में धरना देंगे। विधायक ने इस प्रकरण में पिथौरागढ़ के मुख्य चिकित्साधिकारी को निलंबित करने की मांग भी उठाई है।
विधायक ने कहा है कि जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुनस्यारी में तैनात एक चिकित्सक को पहले जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया था, कुछ दिन पहले एकमात्र चिकित्सक को भी बेरीनाग संबद्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की कमी को देखते हुए उन्होंने शासन से मुनस्यारी में एक चिकित्सक की नियुक्ति कराई थी लेकिन जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनके प्रयासों पर पानी फेरने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुनस्यारी तहसील की जनता के साथ किए गए इस मजाक पर वह चुप नहीं बैठेंगे। दिसंबर में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुनस्यारी में चिकित्सकों की तैनाती और पिथौरागढ़ के मुख्य चिकित्साधिकारी को निलंबित करने की मांग को लेकर सदन के भीतर धरने पर बैठेंगे। इससे पूर्व इस मामले को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मुख्यमंत्री के सामने लाया जाएगा। पूर्व में विधानसभा में काली पट्टी बांधकर जा चुके कांग्रेस विधायक धामी के यह तेवर एक बार फिर अपनी ही राज्य सरकार के लिए परेशानी का सबब बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें