फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की दुर्दशा पर निर्माणदायी संस्थाओं के खिलाफ जताया गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के आंतरिक मार्गों की स्थिति, पेयजल आदि समस्याओं को लेकर तहसील सभागार में अधिकारियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में लोनिवि, विश्व बैंक और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ सबसे अधिक नाराजगी जाहिर की गई।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित बैठक में शिशु मंदिर मार्ग, नंदादेवी मार्ग, बर्निया गांव सेरा मार्ग, गोरीपार मार्ग, जौलजीबी- मुनस्यारी मार्गों की स्थिति पर चर्चा हुई। एसडीएम ने अधिकारियों को सड़कों की स्थिति सुधारने को कहा। शिशु मंदिर से चांदनी और धामीकूड़ा मोटर मार्ग की दशा ठीक करने के लिए एसडीएम आरसी गौतम ने एक हफ्ते के बाद स्वयं कार्य की प्रगति का जायजा लेने की बात कही। मनोहर दरियाल ने रालम में लोनिवि द्वारा हैलीपैड के लिए पचास हजार रुपये की धनराशि की लीपापोती करने का मामला उठाया।

आपदा ग्रस्त घर और जमीन को बचाने के लिए मनरेगा से सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। इंटर कॉलेज मुनस्यारी में बीएडीपी से बने खेल मैदान की जांच करने की मांग की। माइग्रेशन गांवों के लिए पैदल मार्ग दुरुस्त करने और भालू द्वारा तोड़े गए घरों के नुकसान का मामला भी उठाया गया। गोरीपार और पातो की सड़कों की दशा ठीक करने की बात भी प्रमुखता से उठी। मुनस्यारी बाजा, जैंती, सरमोली, नानासेम, दराती, गोरीपार आदि क्षेत्रों में पेयजल की समस्या पर भी चर्चा हुई। एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल संकट दूर करने को कहा। बैठक में भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने विकास कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों को निर्माण कार्यों के लगातार निरीक्षण का सुझाव दिया। बैठक में जगत मर्तोलिया, राम सिंह, लोक बहादुर सिंह, प्रयाग सिंह पालीवाल, मनोहर सिंह दरियाल, ईश्वर सिंह, राजू बृजवाल, नीरज तिवारी, पूरन देवपा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें