पिथौरागढ़। भाजपा बेटी बचाओ, अभियान की जिला संयोजक हेमा थलाल के नेतृत्व में सिल्पाटा गांव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्याभ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।
महिलाओं और पुरुषों ने कन्याओं के संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्वती देवी, हर्षिता रौतेला, मीना भट्ट, मोहनी पुनेठा, प्रकाश पुनेठा, गोविंद भट्ट, हितेश भट्ट, हिमांशु बोहरा, दीपक खड़का ने सहयोग दिया।