फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी और कालामुनि में बर्फबारी

Tue, 19 Feb 2019 11:10 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
कनालीछीना-भौतड़ी सड़क पर रतोली के पास कीचड़ में फंसा वाहन। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 थल-मुनस्यारी मार्ग पर नई बस्ती के पास बोल्डर गिरने और पातलथौड़-कालामुनि के बीच रात में बर्फबारी होने से मार्ग अवरुद्ध रहा। मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग मदकोट के आगे पेड़ गिरने से बंद हो गया। 10 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे दोनों सड़कों पर आवागमन सुचारु हो सका। सोमवार रात कालामुनि में 6 इंच, बलाती में 5 और मुनस्यारी में एक इंच बर्फ गिरी। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस एक और अधिकतम 11 डिग्री रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। रात में नई बस्ती के पास बोल्डर गिरने और पातलथौड़, कालामुनि के बीच हिमपात होने से मार्ग 10 घंटे तक बंद रहा। लोनिवि की जेसीबी से 11 बजे बर्फ और बोल्डर हटाकर यातायात सुचारु किया। मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग भी अवरुद्ध होने से तहसील अलग-थलग पड़ गई।

कालामुनि मार्ग बंद होने से जौलजीबी के रास्ते जाने वाले पर्यटक भी मदकोट के पास फंसे रहे। बाद में सड़क खुलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। मंगलवार को भी ऊंची चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। सोमवार रात कालामुनि में 6 इंच, बलाती में 5 और मुनस्यारी में एक इंच बर्फ गिरी। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान माइनस एक और अधिकतम 11 डिग्री रहा। इधर, जिला मुख्यालय में रात और सुबह के समय जमकर बारिश होने से ठंड जारी है। मंगलवार को धूप-छांव का खेल जारी रहा। बादल छाए रहे, इससे बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें