फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएफसी ने कुसौली ए को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला फुटबॉल संघ और नगरपालिका के तत्वावधान में देव सिंह खेल मैदान में चल रही प्रथम चेयरमैन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में एफएफसी की टीम ने कुसौली ए टीम को 1-0 से हराया।
विज्ञापन


शुरुआत से ही दोनों ही टीमोें ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर पाई। खेल समाप्त होने के कुछ क्षण पहले एफएफसी के कैली ने बेहतरीन गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। कुसौली की टीम गोल उतारने में नाकाम रही।

निर्णायक नितिन उप्रेती, नवीन खत्री, गिरीश जोशी, फोर्थ ऑफीशियल नरेंद्र खत्री थे। आंखों देखा हाल देवेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश कापड़ी ने सुनाया। इससे पहले मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैैच शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें