फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पहले जिपं अध्यक्ष का नाम ही गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के पहले जिला पंचायत अध्यक्ष स्व.चारु चंद्र ओझा का नाम जिला पंचायत अध्यक्षों की सूची से गायब है। उद्घाटन और शिलान्यास के शिलापट्ट भी पंचायत भवन में नहीं हैं। परिजनों ने इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम से सूची में नाम अंकित कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में जिला पंचायत का गठन होने के बाद स्व.चारु चंद्र ओझा पहले जिपं अध्यक्ष चुने गए थे। उस समय जिला पंचायत का संचालन तिलढुकरी में टिनशेड में होता था। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन वाले शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के साथ ही चारु चंद्र ओझा का नाम भी अंकित था। अब यह शिलापट्ट गायब है। इतना ही नहीं जिला पंचायत भवन में लगे अध्यक्षों के नाम के बोर्ड में भी पहले अध्यक्ष का नाम गायब है। इससे स्व.ओझा के परिजन खासे आहत हैं।

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु ओझा ने बृहस्पतिवार को यह मामला डीएम के सामने रखा। उन्होंने इस मामले की जांच कराने, जिपं भवन में पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का शिलापट लगाने और अध्यक्ष बोर्ड में उनका नाम दर्ज कराने की मांग की। कहा कि यदि इस तरह खिलवाड़ किया गया तो अस्कोट, तल्लाबगड़ और गर्खा क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें