फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे में आग जलाते समय महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील के क्वैराली गांव में चूल्हे में आग जलाते समय एक महिला झुलस गई। महिला के पति ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। 52 प्रतिशत झुलसी महिला को प्राथमिक इलाज के बाद अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


तहसील के क्वैराली गांव निवासी लीला देवी (40) पत्नी सुंदर सिंह खाती रविवार सुबह 7 बजे लकड़ी के चूल्हे में मिट्टी का तेल डालकर आग जला रहीं थी। अचानक उठी आग की लपटें लीला देवी के कपड़ों में लग गई। लीला देवी के चिल्लाने पर घर के बाहर काम कर रहे सुंदर सिंह ने अंदर पहुंचकर कंबल और पानी डालकर आग बुझाई। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

गंभीर रूप से झुलसी लीला देवी को गांव के त्रिलोक सिंह खाती, गोकुल सिंह खाती, किशन सिंह खाती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग में भर्ती कराया। डॉक्टर संदीप कुमार ने महिला का प्राथमिक इलाज किया। डॉ. कुमार ने बताया कि महिला 52 प्रतिशत झुलसी है। उसे बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है। परिजन महिला को 108 वाहन से अल्मोड़ा ले गए हैं। महिला के हाथों के साथ ही शरीर के कई अंग झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें