फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन युवा क्लब फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौैरागढ़)। मलिल्कार्जुन युवा क्लब की टीम अस्कोट में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में सीमा सड़क संगठन की टीम ने 15 ओवरों में 9 विकेट खोकर 101 रन बनाए। रवि ने 36 रन का योगदान दिया। मलिल्कार्जुन युवा क्लब के राकेश ने दो, कपिल ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन युवा क्लब ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। योगेश ने 45 और कप्तान प्रियांशु ने 33 रन बनाए। अंपायर मनोज लुंठी, नवीन रावत, स्कोरर कपिल बसेड़ा थे। आंखों देखा हाल हिमांशु धामी ने सुनाया। मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. आरती कन्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। आयोजक पवन बिष्ट, तनुज पाल, विकास भंडारी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें