फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों ने धारचूला में जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में जुलूस निकाला और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जुलूस में शामिल लोगों का आरोप था कि आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर मनमानी की गई है।
विज्ञापन


जो लोग आंदोलन में सक्रिय नहीं थे, वह चिन्हीकरण का प्रमाणपत्र लेकर सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं, जबकि राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे लोगों को दरकिनार किया गया है।

जुलूस का नेतृत्व कर रहे दीवान सिंह गुंज्याल, रमेश थलाल ने कहा कि राज्य आंदोलन में सभी लोगों की समान हिस्सेदारी रही थी, लेकिन प्रमाणपत्र देते समय पक्षपात किया गया। सरकार को चाहिए कि असली आंदोलनकारियों की पहचान करे और उनको प्रमाणपत्र प्रदान करे।
विज्ञापन


इस दौरान मोहन सिंह कुंवर, सोना देवी, राम दत्त, राम सिंह, नैन सिंह, दलीप राम, मानती बुदियाल, देव सिंह, शारदा देवी, हीरा देवी, सुनीता ग्वाल समेत तमाम लोग थे। बाद में एसडीएम आरके पांडे को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें