थल (पिथौरागढ़)। थल गैस एजेंसी ने अपने अधीन आने वाले इलाकों में रसोई गैस वितरण के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया है।
उपभोक्ताओं से कहा गया है कि निर्धारित तिथि को ही रसोई गैस प्राप्त करने के लिए पहुंचें। गैस एजेंसी के प्रबंधक बचीराम आर्य ने बताया कि बांस की घाड़ी में हर महीने की 3 और 26 तारीख को रसोई गैस का वितरण होगा।
गोचर में हर महीने की 9 तारीख को, मुवानी में 15 और 27 को, नाचनी में 2 को, क्वीटी, तेजम, टिमटिया में 10 और 11 को, बांसबगड़ में 16 को और गिरगांव में हर महीने की 8 तारीख को रसोई गैस सिलेंडर का वितरण होगा।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का उज्ज्वला योजना में चयन हुआ है, वे रसोई गैस का कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाते की प्रति जमा कराएं और कनेक्शन प्राप्त करें। उन्होंने कहा है कि रसोई गैस वितरण की व्यवस्था को सुचारु बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।