फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए 13 मतदेय स्थल बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में शनिवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज के करीब 6300 छात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 13 मतदेय स्थल बनाए गए हैं और 80 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने चुनाव व्यवस्थाओं को लेकर बैठक ली।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि मतदान सुबह 9.30 से अपरान्ह 1.30 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। विजयी पदाधिकारियों को शाम को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अजय शुक्ल, उपचुनाव प्रभारी डॉ. पंकज भट्ट, मुख्य अनुशासक डॉ. एनएस बनकोटी, डॉ. आरडी जोशी, डॉ. गिरीश पंत, डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ. आरए सिंह, महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर, प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद पर चार दावेदार मैदान में होने से इस बार मुकाबला रोचक होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें