फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक ड्रोन कैमरे से खींचने लगा फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पश्चिम बंगाल से आए एक पर्यटक ने अपना ड्रोन कैमरा उड़ाकर फोटो खींचना शुरू कर दिया। सीमांत क्षेत्र में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल प्रतिबंधित होने की जानकारी मिलते ही इस पर्यटक ने कैमरे में खींची सभी फोटो पुलिस के सामने हटा दी और इस गलती के लिए खेद भी व्यक्त किया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के पर्यटक डी घोष अपनी पत्नी और बेटे के साथ बृहस्पतिवार शाम यहां पहुंचे और एक होटल में रुक गए। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे उन्होंने अपना ड्रोन कैमरा उड़ाया और यह कैमरा कई फोटो खींचने लगा। इसकी जानकारी यहां के लोगों को मिली तो उन्होंने आपत्ति की। साथ ही पर्यटक को बताया कि इस इलाके में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रोहतास सागर और पुलिस की खुफिया टीम पर्यटक से पूछताछ के लिए पहुंच गई। पर्यटक ने अपने कैमरे में खींची सभी फोटो पुलिस के सामने हटा दी। साथ ही कहा कि उसे इस तरह के प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। सुबह नौ बजे यह पर्यटक परिवार सहित अल्मोड़ा को चला गया। पुलिस का कहना है कि पर्यटक को प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। यदि जानकारी होती तो वह ड्रोन कैमरे का प्रयोग नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें