फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। यहां के व्यापारी रणवीर सिंह सत्याल (टीटू) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नाचनी थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई प्रताप सिंह सत्याल ने रणवीर के साथ गए सभी 11 लोगों को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुनील बिष्ट ने बताया कि मृतक के साथ गए सभी लोगों के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिर्फ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। रणवीर सिंह सत्याल का शव एक अक्तूबर को नाचनी के निकट पास नौलड़ा में खाई से बरामद हुआ था। रणवीर अपने कुछ दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। परिजनों ने घटना के दिन ही हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें