फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय भवन और कृषि भवन को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार शाम खेतारभंडारी गांव के बलवंत सिंह के मकान के ऊपर एक बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर गिरने के समय बलवंत सिंह अपने परिवार के साथ मकान में ही मौजूद थे। पूरे परिवार ने भारी बारिश में ही घर से भागकर जान बचाई। वहीं इस मकान के पास स्थित कृषि भवन पर भी पत्थरों के गिरने से भवन को काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


बारिश कम होने पर ग्रामीणों की मदद से बलवंत सिंह के मकान से जानवरों और कीमती सामान को निकाला गया। डीडीहाट नगर के अस्पताल मार्ग के पास एक ट्रक सड़क का एक हिस्सा धंसने से निर्माणाधीन मकान के छत पर गिर गया। क्रेन की मदद से ट्रक को निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें