पिथौरागढ़। किड्जी पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रबंधक दिव्या गुप्ता ने बताया कि छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने, सामान्य ज्ञान मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में लता शाही, दिनेश जोशी, नरेंद्र जोशी, सीपी पांडेय, दीपिका कोश्यारी, कविता मेहता शामिल थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जूहा हुसैन, द्वितीय स्थान पर अमन आर्य और तृतीय स्थान पर प्रिया रही।