फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में 910 पहुंची ओपीडी

Mon, 01 Apr 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बढ़ती गर्मी के साथ ही रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में अचानक रोगियों की संख्या बढ़ने से अस्पताल प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर आपातकालीन कक्ष, चिकित्सकों के कक्ष सहित अस्पताल परिसर में मरीज और तीमारदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन




सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी खुलते ही रोगियों की संख्या बढ़ने लगी। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी 910 तक पहुंच गई। फिजिशियन से लेकर सर्जन, चर्म और इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की भारी भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज बुखार, शुगर, बीपी के आए। फिजिशियन के पास करीब 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार ने बताया कि बुखार के मरीज अचानक बढ़ गए। उन्होंने कहा कि मौसम बदलने के कारण यह समस्या आई है।



मुख्य सर्जन डॉ. एलएस बोरा और सर्जन डॉ. इकरार अली ने 150 मरीजों की ओपीडी की। उन्होंने बताया कि गैस, अल्सर के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। फास्ट फूड खाने के कारण इस तरह की समस्या मरीजों में देखने को मिल रही है। बाल रोग विशेषज्ञ पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि बुखार और पेट की समस्याओं से परेशान बच्चे उपचार के लिए आए।
विज्ञापन




-
जिला अस्पताल में ओपीडी 400 पार
चंपावत। बदलते मौसम से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी 400 के पार पहुंच गई। वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही।
सोमवार को जिला अस्पताल में 410 ओपीडी हुई। सामान्य दिनों में यह कम ही रहती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम बदलाव के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में सबसे अधिक वायरल बुखार, जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या रही। अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर रही।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. यश मोहन सोनी और फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों को मौसम के अनुकूल होकर चलने की जरूरत है। ज्यादातर लोग गर्मी अधिक होने पर आइसक्रीम, ठंडा पानी पी रहे हैं। ऐसी लापरवाही बीमारी को बढ़ावा दे सकती है। इधर बाल रोग विशेषज्ञ एसीएमओ डॉ. सीएस भट्ट ने बताया खांसी, जुकाम, बुखार से परेशान बच्चे भी इलाज के लिए आ रहे हैं। बदलते मौसम में बच्चों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें