फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवदाह करने वालों ने रामेश्वर घाट की गत खराब की

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़, लोहाघाट, गंगोलीहाट क्षेत्र का प्रमुख श्मशान घाट रामेश्वर शव दाह करने वाले लोगों की लापरवाही से गंदगी से पट गया है। शवदाह के बाद स्थल को साफ नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


रामेश्वर घाट में हर तरफ पसरी गंदगी अधजली लकड़ियों के ढेर, मृतकों के कपड़े आदि लोगों की लापरवाही को बयान कर रही है। रामेश्वर घाट में जिला मुख्यालय, पिथौरागढ़ तहसील के साथ ही गंगोलीहाट और लोहाघाट क्षेत्र के लोग शवदाह करते हैं। देखने में आया है कि लोग शवदाह के बाद शवदाह स्थल को साफ नहीं कर रहे हैं। अधजली लकड़ियों, शवदाह के अवशेषों को बहाया नहीं जा रहा है।

सोमवार को अमर उजाला ने रामेश्वर घाट का जायजा लिया तो घाट पर हर तरफ गंदगी पसरी मिली। अधजले शवों के कारण नदी का पानी भी दूषित हो रहा है। इस स्थान से एक किमी नीचे से घाट पेयजल योजना बनी हुई है, जिससे पिथौरागढ़ नगर को पानी की सप्लाई होती है। रामेश्वर घाट के बौतड़ी का यह हिस्सा चंपावत जिले में आता है। जिला अधिवक्ता संस्था के पूर्व अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, गंगोलीहाट व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संजय रावल ने घाट पर फैली गंदगी पर रोष प्रकट करते हुए कहा है कि गंगाघाट को स्वच्छ और साफ रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। सरकारी तंत्र को भी नदी की स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें