फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क के सुधार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। पीपली-जौलीजीबी मोटर मार्ग बदहाल पड़ा है। कई बार मांग उठाने के बाद भी सड़क में सुधार नहीं किए जाने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। नाराज क्षेत्रवासियों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोमवार को पीपली के लोगों ने बदहाल सड़क की दशा सुधारे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पंचायत प्रतिनिधि जीवन सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि नेपाल सीमा से लगा पीपली क्षेत्र उपेक्षित छोड़ा गया है। यहां की सड़कें बदहाल पड़ी हैं।

जौजलीबी सड़क वाहनों के संचालन के लायक नहीं रह गई है। सड़क का डामर उखड़ चुका है। वाहनों के संचालन में हादसे का खतरा बना रहता है। कहा कि यदि शीघ्र सड़क के सुधार का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें