फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्मा से बंदरलीमा तक हॉटमिक्स का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चर्मा से बंदरलीमा तक एनएच पर हॉटमिक्स का काम शुरू हो गया है। हॉटमिक्स होने से लोगों को धूल और गड्ढों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। पिछले कई सालों से चल रही सड़क कटिंग के कारण चर्मा से कनालीछीना तक सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर वाहनों के संचालन में काफी दिक्कत हो रही है। साफ मौसम में धूल, जबकि बारिश में कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ रहा है। चर्मा से लेकर बंदरलीमा तक लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन ने इसमें हॉटमिक्स का काम शुरू कर दिया है। सीमा सड़क संगठन के साइड इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि इस समय मौसम ठीक है। तापमान भी सामान्य बना है। हॉटमिक्स का काम शुरू कर दिया है। चर्मा से बंदरलीमा तक पहले हॉटमिक्स किया जाएगा। जिन स्थानों पर धूप नहीं पड़ती वहां पर अधिक तापमान वाली सामग्री डाली जा रही है। हॉटमिक्स का काम पीएल दास की निगरानी में हो रहा है। उन्होंने बताया कि बंदरलीमा से कनालीछीना की ओर भी शीघ्र हॉटमिक्स किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें