पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग की जिले में पुलिस रेडियो अनुरक्षण और रेडियो केंद्र अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को पांच प्रतिभागी परीक्षा देने पहुंचे। इनमें से चार युवक और एक युवती की शारीरिक नापजोख की गई। ऊंचाई कम होने के कारण एक युवक को अयोग्य घोषित किया गया।
टीआई दरबान सिंह ने बताया कि दो दिनों में 109 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। जिनके प्रपत्र और परीक्षा के अंक सील कर दिए गए हैं। एसएससी से जांच के बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में एएसपी डॉ. जगदीश चंद्रा, आरआई महेश कांडपाल, पर्यवेक्षक मनोज कुमार शर्मा शामिल रहे।