फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी भूस्खलन से मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मूसलाधार बारिश से भूस्खलन होने के कारण मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग नहरदेवी के पास बंद हो गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाले इस एकमात्र पैदल मार्ग के बंद होने से माइग्रेशन पर गए लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके अलावा बीआरओ और आईटीबीपी के कैंपों में राशन सप्लाई में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन


मल्ला जोहार स्थित मिलम को जाने वाला एकमात्र पैदल मार्ग है। इस मार्ग से स्थानीय लोग माइग्रेशन करते हैं। इसके अलावा भारत तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा के लिए सड़क का निर्माण कर रहे बीआरओ के शिविरों के लिए राशन और अन्य जरूरतों का सामान भी मजदूरों या खच्चरों से इसी मार्ग से ढोया जाता है। लगातार हो रही बारिश से चट्टानें टूटने के कारण यह मार्ग बुरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इसके चलते मल्ला जोहार के लिए आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
आईटीबीपी के ठेकेदार कुंदन पांगती के पोर्टर्स के माध्यम से तीसरे दिन सूचना मिली। पोर्टर के अनुसार शनिवार को चट्टानें टूटने से रास्ता बंद हो गया था। बताया जा रहा है कि स्लाइड इतना बड़ा है कि रास्ता खुलने में लगभग एक माह से अधिक का समय लग सकता है। यदि समय पर रास्ता नहीं खुला तो देश-विदेश से आने वाले ट्रेकरों को भी मुश्किलें उठानी पड़ सकती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें