पिथौरागढ़। हिंदी दिवस पर सोर वैली स्कूल में भाषण प्रतियोगिता हुई, इसमें वेदांग जोशी एवं लव जोशी ने प्रथम, शाश्वत जोशी, गार्गी पाठक ने द्वितीय और मयंक जोशी तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय की निदेशक और शिक्षाविद् डॉ.उमा पाठक ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लीला जोशी सहित सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हिंदी दिवस पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ममता सिंह, महेश टम्टा, पीसी कलौनी, सूरज सिंह ,सुनीता बनकोटी, शालिनी राज, विमला बेलाल, हेमा मेहरा, ज्योति, संजय पोखरिया, रेखा भट्ट, अल्का टम्टा, नीतू आदि थे। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में प्रधानाचार्य ममता पंत ने हिंदी दिवस एवं हिंदी भाषा की आवश्यकता पर विचार रखे।