फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष का पद से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल की पिथौरागढ़ नगर इकाई के अध्यक्ष शमशेर सिंह महर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। व्यापार मंडल के प्रधान संरक्षक को भेजे इस्तीफे में उन्होंने निजी कारणों से इस पद का दायित्व संभालने में असमर्थता व्यक्त की है। महर अगस्त-2016 में दूसरी बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए थे। महर के अचानक इस्तीफा देने से व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी सकते में हैं। पदाधिकारियों ने प्रधान संरक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि अध्यक्ष का इस्तीफा किसी भी दशा में मंजूर न किया जाए।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के महासचिव संतोष बिष्ट, उपाध्यक्ष आशीष सौन, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी और संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी ने कहा कि यदि अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर होता है तो सभी पदाधिकारी भी अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने अब तक व्यापारियों के हित में काम किए और हर काम कार्यकारिणी को साथ लेकर किया। इधर, महर ने व्यापार मंडल के संरक्षक मंडल से आग्रह किया है कि उनका इस्तीफा शीघ्र स्वीकार किया जाए।
संरक्षक मंडल ने 15 दिन में इस मामले में अपना फैसला सुनाने की बात कही है। महर ने अपना इस्तीफा बिना किसी सूचना के संरक्षक मंडल को दे दिया और इस्तीफे की जानकारी फेसबुक के माध्यम से अपने मित्रों को दी। करीब 2500 सदस्यों वाले पिथौरागढ़ नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष के इस्तीफे की सूचना से व्यापारी भी सकते में हैं। अभी संरक्षक मंडल ने इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें