फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपांशु ने जीता राज्य स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बापू राजकीय इंटर कॉलेज नारायणनगर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत सुनीता देवी के इसी स्कूल में पढ़ने वाले बेटे दीपांशु कुमार ने राज्य स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की चार सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। दीपांशु का नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इंटर कॉलेज में हुए समारोह में प्रधानाचार्य तेज राम टम्टा ने दीपांशु को सम्मानित किया।
विज्ञापन


मूल निवासी सूनाकोट एवं हाल निवासी नारायण नगर दीपांशु जब करीब पांच वर्ष का था, उसके पिता दीपक कुमार का निधन हो गया। वह शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। पिता के निधन के बाद दीपांशु की मां सुनीता देवी को शिक्षा विभाग ने नारायण नगर इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी दे दी। दीपांशु भी इसी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। दीपांशु की बहन भी इसी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। खेल प्रशिक्षक कविता साही ने बताया कि बचपन से होनहार दीपांशु ने हरिद्वार में 14 अक्तूबर को हुई राज्य स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-14 की 400 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

साथ ही 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। दीपांशु का चयन राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह नवंबर में होगी। दीपांशु को स्कूल की अध्यापिकाओं द्वारा ट्रैकसूट और 1500 रुपये की नकद धनराशि भी दी गई। दीपांशु के चयन पर डीडीहाट यूथ सोसायटी, स्वामी क्लब नारायणनगर सहित कई खेल संगठनों ने बधाई दी है। दीपांशु ने बताया कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रोजाना चार से छह घंटे तक मेहनत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें