फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में अपार भीड़ उमड़ी। घंटाकरण स्थित शिव मंदिर में सुबह चार बजे से लोगों का आना शुरू हो गया और दोपहर बाद तक लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। मंदिर में लोगों ने दूध और जल चढ़ाया। बेलपत्री और फूलों से शिव की पूजा की। पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने रुद्री पाठ किया। नगर क्षेत्र के घुपौड़, पितरौटा, पुराना बाजार और सेरादेवल मंदिर में भी आज अपार भीड़ रही। कुछ महिलाओं ने पूरे सावन महीने में जलाभिषेक का फैसला लिया है।
विज्ञापन

थल के शिव मंदिर में सोमवार को 15 हजार लोगों ने पूजा की। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। पंडित मथुरादत्त भट्ट, गिरीश चंद्र भट्ट, गणेश दत्त भट्ट ने लोगों की पूजा अर्चना कराई। सोमवार को ही हरिद्वार से जल लेकर कांवड़ यहां पहुंचे। पहले यह दल शिव मंदिर में चढ़ाया गया। मंदिर में पहुंचने पर कांवड़ यात्रा में गए बलवंत सत्याल, गोविंद भट्ट, अनिल कार्की, चारू उपाध्याय, दिनेश सत्याल, हरीश उपाध्याय का लोगों ने स्वागत किया। उधर, गंगोलीहाट के पातालभुवनेश्वर मंदिर, बेड़ीनाग के नाग मंदिर में भी आज भक्तों की भारी भीड़ रही। जौलजीबी के ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें