फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल भी लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर पांचवें दल के सदस्य भी लौट गए हैं। सोमवार को यात्री दल का यहां कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यात्रियों ने बताया कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई और मौसम भी सुहावना रहा। यात्रियों ने मानसरोवर वाटिका में बेल के पौधे का रोपण किया। दल के जनसंपर्क अधिकारी विकास गुप्ता ने बताया कि दल में 12 महिलाएं और 39 पुरुष हैं।
विज्ञापन

पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को बुरांश का जूस पिलाया और दोपहर भोजन में सात्विक व्यंजन परोसे। कैलाश यात्रियों के भोजन में किसी भी पड़ाव में प्याज, लहसुन का प्रयोग नहीं होता। यात्रियों ने मानसरोवर वाटिका में उगे पौधों को देखा और पिथौरागढ़ की सुंदरता की तारीफ की। यात्रियों के स्वागत के समय निगम कर्मी हर सिंह, चरनजीत, राजेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, हंसा बिष्ट, संजू, शंकर, महेश, प्रदीप जोशी आदि मौजूद थे। यात्री दोपहर भोजन के बाद जागेश्वर को रवाना हो गए। फोटो 17 पीटीएच 17 पी

आठवां दल आज तिब्बत में करेगा प्रवेश
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का आठवां दल मंगलवार की सुबह लिपुलेख दर्रा पारकर तिब्बत में प्रवेश करेगा। उसी समय छठे दल के यात्री भारतीय सीमा में प्रवेश करेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रियों का आठवां 58 सदस्यीय दल आज नाभीढांग में रुका है। जबकि छठे दल के सदस्य वापसी में तकलाकोट पहुंच गए हैं। सातवां दल कैलाश परिक्रमा करते हुए तिब्बत के डेरापुक में है। नौंवां दल आज सिर्खा से चलकर गाला पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें