फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विण ने दौला को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देव सिंह खेल मैदान में चल रही प्रथम चेयरमैन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में विण फुटबॉल क्लब ने फुटबॉल क्लब दौला को 2-0 से हराया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व फुटबॉलर रुड़की बादशाह के नाम से विख्यात मोहन सिंह मेहता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। खेल शुरू होने के कुछ क्षण बाद विण के प्रकाश ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर से पहले विण के अनुराग ने हेडर से शानदार गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में दोनों टीमोें ने बेहतरीन खेल दिखाया। दौला की टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। निर्णायक किरन महर, नवीन खत्री, यतीश ओझा थे। आंखों देखा हाल देवेंद्र बिष्ट, विनोद रावत, दिनेश कापड़ी ने सुनाया। इस दौरान राजेंद्र रावत, जितेंद्र माहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें