फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर क्रमिक अनशन पर डटे हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चामाचौड़ क्षेत्र के लिए स्वीकृत सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर लोग 38 दिनों से क्रमिक अनशन पर डटे हैं। ग्रामीणोें ने सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही आंदोलन स्थगित करने का एलान किया है।
विज्ञापन


अनशन स्थल पर नारेबाजी के बीच हुई सभा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने आरोप लगाया कि सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग क्षेत्र के लोगों को यातायात सुविधा दिलाने के प्रति गंभीर नहीं है। इलाके की 15000 आबादी आजादी के 71 वर्ष बाद भी सड़क तक आने के लिए 7 से 15 किमी पैदल चलने पर मजबूर हैं।

बृहस्पतिवार को नरेंद्र रावल क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में उमेद दशौनी, आनंद राम, रवि दशौनी, जगदीश दशौनी, कमल दशौनी, पवन रावल, पूरन सिंह, किशन सिंह रावल आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें