फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान सिंह को किसान भूषण सम्मान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। इस तहसील के धौलेत गांव निवासी दीवान सिंह को मत्स्य पालन के क्षेत्र के बेहतरीन काम करने के लिए किसान भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


कृषि प्राविधिक प्रबंधन अभिकरण ने विगत दिवस पिथौरागढ़ में हुए एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया। डीएम सी रविशंकर ने यह सम्मान पत्र दीवान सिंह को सौंपा और 25 हजार रुपये नकद दिए। डीएम ने कहा कि यदि पहाड़ के लोग संसाधनों का इसी तरह सदुपयोग करें तो आर्थिक स्तर में सुधार आ सकता है।

दीवान सिंह ने गांव में तालाब बनाकर पांच साल पहले विभिन्न प्रजाति की मछलियों को पालने का काम शुरू किया। वह तालाबों में पैदा मछलियों को बाजार में बेचते हैं। इन पांच वर्षों में मछलियों का उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें