फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोग्यूड़ा के लोगों ने की वादा पूरा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। ग्रामीणों ने जोग्यूड़ा में पावर हाउस के निर्माण के लिए जमीन लेते समय किए गए वादे को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि पावर कारपोरेशन ने जोग्यूड़ा में 400 केवी के पावरहाउस के निर्माण के लिए ग्रामीणों से 300 नाली जमीन ली है। जमीन लेते समय वादा किया गया था कि पेयजल, रास्ते, गूल शिफ्ट किए जाएंगे। पावर हाउस निर्माण का काम शुरू हो गया है, लेकिन ग्रामीणों को दिए गए आश्वासन पर अमल नहीं किया जा रहा है। इन लोगों ने पावर हाउस के प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र भेजकर ग्रामीणों से किए गए वादे पूरे करने की मांग की है।
विज्ञापन


बैठक में सरपंच नमराज पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनी राम, कृष्ण बहादुर पाल, शंकर दत्त, लक्ष्मण सिंह, गोपाल राम, तारा दत्त, तेज राम आदि मौजूद थे। प्रोजेक्ट मैनेजर नंदन लसपाल का कहना है कि ग्रामीणों से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। संबंधित विभागों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें