पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में चल रही संगीत कार्यशाला ब्रह्मनाद का समापन हो गया है। समापन अवसर पर संगीतज्ञों के साथ ही प्रतिभागियों ने गायन, वादन की प्रस्तुति दी।
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक प्रमोद जोशी ने राग पूरिया कल्याण में बिलंबित बड़ा खयाल की प्रस्तुति दी। प्रियतोष कर्नाटक ने तबले में संगत दी। बनारस घराने के जयदेव मुखर्जी ने तीन ताल के विशिष्ट बोलों की प्रस्तुति दी। ऑल इंडिया रेडियो की ग्रेडेड कलाकार पूजा पांडेय ने राग मिश्र खमाज में दादरा समेत अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। तबलावादक स्वरित कृष्ण शाह ने एकल तबलावादन की प्रस्तुति दी। जगमोहन परगाई ने हारमोनियम में संगत दी। प्रति भागियों ने भी विभिन्न रागों में रचनाओं की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने दीप प्रज्वलित कर संगीत संध्या का शुभारंभ किया।
अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने अतिथियों और कलाकारों को सम्मानित किया। आयोजक रमा खर्कवाल भट्ट, लोकेश भट्ट, संजय भट्ट, भगवान जोशी, कमल जोशी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। ब्यूरो