धारचूला। आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निम्बाडिया ने दर और कनज्योति पोस्ट में हिमवीरों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। सड़क पर काफी अधिक बर्फ जमा होने और बोल्डर गिरे होने से वो आगे की पोस्ट में नहीं पहुंच पाए।
डीआईजी निम्बाडिया शनिवार को बालिंग और ढाकर पोस्ट के लिए रवाना हुए।
दर गांव के पंग्पांबे में सड़क पर डेढ़ फीट बर्फ जमा थी। साथ ही बोल्डर भी गिरे थे। इस पर उन्होंने दर और कनज्योति पोस्ट के जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। बाद वह राइंका खेत के बच्चों के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। नगर स्थित स्कूलों के बच्चों ने तहसील रोड में आकर्षक कार्यक्रम पेश किए।
नाचनी। क्षेत्र के चारों न्याय पंचायतों नाचनी, बांसबगड़, क्वीटी और मडलकिया के विद्यालयों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
थल। राजकीय कन्या इंटर कालेज, हरि दत्त पंत इंटर कालेज, मल्लिकार्जुन विद्या पीठ, शिवालय और राजपूत ऐलिमेंट्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। तहसील के प्रभारी तहसीलदार भगवत प्रसाद पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। थाने में थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में एसआई पान सिंह रावत, भगवान गोस्वामी ने भी झंडा फहराकर मिष्ठान वितरित किया।
झूलाघाट। प्राइमरी स्कूल और जीआइसी के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। विवेकानंद पुस्तकालय में युवा शक्ति समिति की अध्यक्ष अंजलि ने ध्वजारोहण किया। पुलिस थाने में एसओ टीएस राणा, एमकेबीएस स्कूल में प्रबंधक हेम पंत, एसएसबी ए कंपनी में निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत ने झंडारोहण किया।