फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशाईथल ने नागदेव क्रिकेट प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। दशाईथल ने कांडा बिलाड़ी की टीम को 146 रनों की करारी शिकस्त देकर नागदेव क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्राफी पर कब्जा कर लिया है। विजेता टीम को 30 हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया गया।
विज्ञापन


एक माह से चल रही इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच के लिए शुक्रवार की सुबह से ही दर्शकों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। दशाईथल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 224 रन बनाए। प्रदीप ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। कांडा बिलाड़ी के मनोज ने 3 विकेट झटके। जवाब में कांडा बिलाड़ी की पूरी टीम 12 ओवरों में मात्र 78 रनों पर ढेर हो गई। दशाईथल के बंटी मेहरा ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए।

बंटी को मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का खिताब मिला। श्रेष्ठ गेंदबाज दशाईथल के प्रदीप और श्रेष्ठ बल्लेबाज कांडा बिलाड़ी के पवन रहे। पुरस्कार वितरण गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने किया। विजेता टीम को 30 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद धनराशि दी गई। इस मौके पर भाजपा नेता गोकुल गंगोला, महेश पंत, दीपक धानिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान और नागदेव क्रिकेट कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 42 टीमों ने भाग लिया। निर्णायक शिवराज धपोला और कमल कोहली थे। प्रतियोगिता के संरक्षक डॉ. योगेश जोशी और संयोजक किरन मियान ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें