फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय आदर्श विद्यालयों की हालत बेहद खराब है। कभी शिक्षकों के लिए तो कभी विषयों के लिए लोेगों को आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरना में व्यवस्था के तहत रखे गए दो शिक्षकों का अन्यत्र विद्यालय में स्थानांतरण करने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने बृहस्पतिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि यह कैसा आदर्श विद्यालय है, जहां पर शिक्षकों की तैनाती ही नहीं की गई है। स्थानांतरित शिक्षकों की जगह अब तक नई तैनाती नहीं हो पाई है। इससे विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि व्यवस्था में रखे गए दो शिक्षकों को गुरना विद्यालय में ही तैनात करने संबंधी आदेश 19 मई को अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने किए थे, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आदेश का पालन नहीं किया और दोनों शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। उन्होंने मांग की कि दोनों शिक्षकों की स्थायी रूप से गुरना विद्यालय में तैनात की जाए, ताकि शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली ने कहा कि इस मामले का उचित समाधान निकाला जाएगा। साथ ही स्थायी रूप से शिक्षकों की तैनाती के लिए निदेशक को लिखा जाएगा। प्रदर्शन में विनय पांडे, सुनील प्रसाद, कुशल सिंह, कविता जोशी, पुष्पा जोशी, कमला देवी, पूजा देवी आदि लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें