एसएसबी के खिलाड़ी जवान कार्यवाहक कमांडेंट रवींद्र कुमार के साथ। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
बास्केटबॉल में 55वीं वाहिनी और हैंडबाल में 11वीं बटालियन विजयी
पिथौरागढ़। एसएसबी की अंतरवाहिनी खेल प्रतियोगिता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के खेल मैदान में शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में पांचवीं, 11वीं और 55वीं वाहिनी के खिलाड़ियों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन वॉलीबाल, बास्केटबाल और हैंडबाल के मुकाबले हुए।
बास्केटबॉल में 55वीं वाहिनी और हैंडबाल में 11वीं बटालियन विजयी रही। इसस पूर्व कार्यवाहक कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने तीनों वाहिनी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने जवानों से खेल भावना से प्रतियोगिता में भागीदारी करने को कहा। ब्यूरो
फोटो- 23पीटीएच 23पी-