फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊं मंडल में रोपे जाएंगे 5.5 लाख पौधे

Thu, 16 Jul 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं का लोकपर्व हरेला बृहस्पतिवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यहां प्रदेशभर में 10 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें कुमाऊं मंडल में 5.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

चंपावत जिले में करीब 70 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। वन पंचायत पुनेठी के जंगल में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार, राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधे रोपे। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आईटीबीपी जवानों और अधिकारियों ने भी मानेश्वर में पौधे लगाए। लोगों ने घरों में उगाए हरेला की पूजा की और बड़े-बुजुर्गों ने परिवार के सदस्यों के स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें