फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों को त्रुटि रहित बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रथम बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन


इस दौरान पंचायत निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डॉ.जोगदंडे ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों को त्रुटि रहित बनाने के लिए संगणक को प्रत्येक घर-घर जाकर एक जनवरी 2019 के आधार पर 18 वर्ष के युवा-युवतियों का विवरण तैयार करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक परिवार का डेटा तैयार करते समय संलग्नक चार की एक प्रति संबंधित परिवार के मुखिया को भी अवश्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भौगोलिक सीमा एवं परिसीमन के अनुसार ही ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियां तैयार की जाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहें, इसलिए किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे तथा अपात्र व्यक्ति का नाम किसी भी दशा में मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने बीडीओ तथा एसडीएम को आपसी तालमेल से कार्य करने को कहा। उन्होंने ग्राम सभा की खुली बैठकें आयोजित करते हुए निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो या दो से अधिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानिक महेश कापड़ी ने कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उप जिलाधिकारी डीडीहाट केएन गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें