फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से तीन घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-घाट पनार मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश से पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क पर दो स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे सुबह तीन घंटे यातायात ठप रहा। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों को जाने वाली और पिथौरागढ़ को आ रहे वाहन मार्ग पर फंसे रहे।
विज्ञापन


सोमवार रात हुई बारिश से पिथौरागढ़ घाट सड़क पर चुपकोट और धमौड़ के पास दो स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। चुपकोट की पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण घाट पर ही वाहनों को रोक दिया गया। धमौड़ में सुबह आठ बजे, जबकि चुपकोट में 8.30 बजे सड़क वाहनों के लिए खोली जा सकी। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान सुबह पांच बजे मैदानी क्षेत्रों को जाने वाली बसों के यात्रियों को तीन घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


जिले में कहां कितनी हुई बारिश
पिथौरागढ़- 18.5 एमएम
गंगोलीहाट - 20 एमएम
बेड़ीनाग - 11 एमएम
डीडीहाट 14 एमएम
धारचूला - 37.6 एमएम
मुनस्यारी - 31 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें