फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रई पुल के पास लगेगी हाईमास्ट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर नेे बृहस्पतिवार को नगर का भ्रमण किया। उन्होंने नगरपालिका, जल संस्थान और लोनिवि के अधिकारियों को रात्रि प्रकाश व्यवस्था, पेयजल लाइनों को नालियों से हटाने सहित कई जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने नगरपालिका को तहसील से निकाली गई हाईमास्ट लाइट को रई पुल के पास लगाने, नगर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र सुधारने, जिन स्थानों पर रात्रि प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, वहां पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। जल संस्थान से नालियों में खुले में डाले गए पानी के पाइपों को हटाकर अलग से बिछाने को कहा।

नगर के सभी टैक्सी स्टैंडों पर किराए की रेट लिस्ट लगाने के निर्देश एआरटीओ को दिए। ग्रिफ के पास टॉयलेट बनाने और रई धारे का सौंदर्यीकरण करने को कहा। इस दौरान एडीएम आरडी पॉलीवाल, ईओ दीपक कुमार, विद्युत विभाग के ईई नितिन गर्खाल, लोनिवि के ईई नवीन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें