फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरी और जज का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जो खिलाड़ी मौजूद नहीं रहे, उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीएम सी रविशंकर ने अर्जुन पुरस्कार विजेता बास्केटबाल खिलाड़ी हरिदत्त कापड़ी, बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक जनार्दन सिंह वल्दिया, रेफरी और जज संजीव कुमार पौरी को सम्मानित किया। साथ ही फुटबाल में स्व. त्रिलोक सिंह बसेड़ा, रोइंग खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेंद्र सिंह वल्दिया, बॉक्सिंग खिलाड़ी राजेंद्र पुनेड़ा, कै. धरम चंद, कै. देवी चंद, मोनिका सौन, कमला बिष्ट, दिलीप पौरी, प्रेम प्रकाश पौरी, बैडमिंटन खिलाड़ी देवेंद्र लाल वर्मा, एथलेटिक्स मान सिंह, कैलाश चंद्र पुनेठा, स्कवैश के प्रकाश जोशी, क्रिकेट के पैरालंपिक खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी को सम्मानित किया गया।

इस दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, केएस वल्दिया, ललित पंत, राजेंद्र रावत, कर्नल राम दत्त जोशी आदि थे। उधर, जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी, बीपीएल कार्डधारक जगत सिंह को आर्थिक सहायता के लिए पांच हजार रुपये का चेक और किशन कुमार को बैडमिंटन किट उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें