फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मानचित्र स्वीकृति में प्रशासन की कोई रोक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भवन मानचित्रों की स्वीकृति में किसी प्रकार की रोक नहीं लगी है। पहले की तरह ही भवनों के मानचित्र स्वीकृत किए जा रहे हैं। इसी तरह अवैध निर्माण के वादों की सुनवाई भी की जा रही है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव एडीएम मोहम्मद नासिर ने बताया कि कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि प्रशासन ने भवन मानचित्र स्वीकृति में रोक लगा दी है।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद यहां पर व्यापक स्तर पर विरोध शुरू हुआ है। लोग विकास प्राधिकरण के प्रावधानों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी विरोध के बीच यह बातें भी उठी हैं कि प्रशासन ने नए भवनों के नक्शे पास करने पर रोक लगा दी है। एडीएम ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और विकास प्राधिकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें