फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर ट्रैफिक फोर्स में बीयरशिवा के 15 छात्र शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने यातायात जागरूकता और नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यालयी छात्रों की जूनियर ट्रैफिक फोर्स गठित करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत पहले चरण में बीयरशिवा के 15 सीनियर छात्रों का फोर्स के लिए चयन किया है। चयनित छात्रों को पुलिस लाइन में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन में जूनियर ट्रैफिक फोर्स के लिए सात दिनी विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। पहले दिन न्यू बीयरशिवा स्कूल के चयनित 15 छात्रों को एसआई हरिदत्ता ने यातायात नियमों की बुनियादी जानकारी दी। उन्हें यातायात संकेतकों के साथ ही जाम से निपटने और सुगम यातायात के बारे में बताया गया।

इसी क्रम में शहर के अन्य विद्यालयों के भी 15-15 छात्रों को चयनित कर बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित छात्रों को ट्रैफिक पुलिस के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए सड़कों पर उतारा जाएगा। इस दौरान सीओ सिटी शेखर चंद्र सुयाल, यातायात प्रभारी दरबान सिंह, एसआई राम सिंह मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें