पिथौरागढ़। भाजपा की जिला स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक में सहकारिता चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान तय किया गया कि पार्टी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर भी अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में संचालन समिति ने विचार-विमर्श और धरातलीय रिपोर्ट के आधार पर निदेशक पदों के प्रत्याशियों की घोषणा की। विण विकासखंड से उमेश महर, मूनाकोट से मनोज सामंत, कनालीछीना से वीरेंद्र सिंह, डीडीहाट से जगदीश राम, धारचूला से मंदोदरी देवी, मुनस्यारी से उत्तम गिरी गोस्वामी, गंगोलीहाट से दिनेश धानिक, बेड़ीनाग से नरेंद्र रौतेला, विशेष समिति से होशियार सिंह लुंठी के नामों की घोषणा की गई।
समिति ने अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए विकास खंडवार प्रभारी और सह प्रभारियों की भी तैनाती की है। विण के लिए प्रभारी महेंद्र लुंठी, सहप्रभारी चंद्र बहादुर बम, मूनाकोट के लिए कृपाल वल्दिया, दिवाकर जोशी, कनालीछीना के लिए महिमन कन्याल, रमेश पांडेय, डीडीहाट के लिए लोकेश भड़, मनोज साह, धारचूला रुकुम बिष्ट, ओम कापड़ी, मुनस्यारी गंगा सिंह पिपलिया, प्रमोद द्विवेदी, बेड़ीनाग दीपक धानिक, धीरज बिष्ट, गंगोलीहाट के लिए ललित पाठक, प्रेम राम और विशेष समिति में गिरीश जोशी, राजेंद्र भट्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष वल्दिया ने प्रभारी और सह प्रभारियों को चुनाव में अधिकृत उम्मीदवारों को जिताने के लिए कार्य करने को कहा है। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी आदि थे।