फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणाईगंगोली अस्पताल में साढ़े पांच माह से डॉक्टर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। 40 हजार की आबादी की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए खोले गए गणाईगंगोली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन चिकित्सकों के स्थान पर एक भी तैनात नहीं है। अस्पताल में छह महीने पहले एक डॉक्टर की तैनाती हुई थी। उन्हें गंगोलीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन


चिकित्सक विहीन अस्पताल में जून में डॉ. पवन कार्की की तैनाती हुई। 15 दिन बाद ही उक्त चिकित्सक को गंगोलीहाट अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से लोग परेशान हैं। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, अल्मोड़ा जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य असुविधा से इलाके के लोग परेशान हैं।

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा शिवजी, प्रधान आनंद सिंह बोरा, हरीश सिंह मेहता, देवेंद्र सिंह, रमेश सिंह, गोविंद पंत ने मुख्य विकास अधिकारी और विधायक मीना गंगोला को ज्ञापन भेजकर अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की है। इन लोगों ने कहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण चिकित्सक को संबद्ध किया गया है। अब डॉक्टर सप्ताह में तीन दिन गणाईगंगोली अस्पताल में मरीजों को देखेंगे। उधर, विधायक मीना गंगोला का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें