फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने की मांग की है। कहा है कि समूह ग के माध्यम से जो कनिष्ठ सहायक नियुक्त हो रहे हैं, उनकी शैक्षिक योग्यता अब भी इंटर पास ही रखी गई है। साथ ही कनिष्ठ सहायक का वेतनमान संशोधित करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष सीएस जोशी और महामंत्री एमसी जोशी की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के आधार पर अब तक कर्मचारियों को भवन किराया भत्ता नहीं दिया गया है। पदोन्नति के लिए पहले 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान था, लेकिन उसे अब समाप्त कर दिया गया है। इस कारण पदोन्नतियां बाधित हो रही हैं। छूट के प्रावधान को फिर से बहाल करने और पदोन्नति का शासनादेश जारी करने की मांग की गई है।

विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर बेरोजगारों की नियुक्ति की जाए, राज्य कर्मचारियों का भारत भ्रमण कार्यक्रम कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से कराया जाए। मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को आहरण वितरण का अधिकार दिया जाए। ज्ञापन की प्रति वित्त मंत्री को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें