फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में औसत से भी कम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय और उसके आसपास के इलाकों में जुलाई में औसत से कम बारिश हुई। जुलाई में यहां औसत बारिश 555.8 मिलीमीटर होनी चाहिए, लेकिन इस बार 510.9 मिलीमीटर बारिश हुई। जुलाई में 30 दिन तक छिटपुट बारिश होती रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल जुलाई में 428.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसकी तुलना में इस बार के जुलाई को बेहतर कहा जा सकता है।
विज्ञापन


जुलाई में मध्यम और निम्न स्तर की बारिश हुई। जिले में सिर्फ धारचूला को छोड़ अन्य इलाकों में भी मध्यम स्तर की ही बारिश हुई। बारिश की रफ्तार कम होने से प्राकृतिक आपदाओं का स्तर भी अब तक न्यून रहा है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले में मानसून सीजन में अब तक दो लोगों की आपदा के दौरान मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए। 133 पशु अब तक आपदा का शिकार हुए हैं। दो मकान पूर्ण रूप से, 65 आंशिक रूप से और 51 तीक्ष्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की बारिश का क्रम सितंबर के अंत तक बना रहेगा। अभी कम से कम 60 दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। अलबत्ता बारिश के संबंध में भविष्यवाणी को ज्यादा से ज्यादा एक सप्ताह पहले ही किया जा सकता है।
विज्ञापन


स्कूल बंद किए पर बारिश नहीं हुई
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन ने भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार को जिले में कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों को बंद तो करा दिया, लेकिन मंगलवार को बारिश की बूंद नहीं टपकी। मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है, उनमें पिथौरागढ़ जिले का नाम नहीं है, लेकिन प्रशासन ने हड़बड़ी दिखाते हुए स्कूल बंद करा दिए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिला मुख्यालय में मात्र 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा बेड़ीनाग में 3, मुनस्यारी में 6, गंगोलीहाट में 2, डीडीहाट में 2.3 और धारचूला में 6.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें