फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कई हिस्सों में नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पेयजल योजनाओं से पानी लिफ्ट न होने के कारण शुक्रवार को भी कई हिस्सों में पानी नहीं आया। स्टैंड पोस्टों पर लोग सुबह से ही पानी के इंतजाम में पहुंच गए।
विज्ञापन


नगर के लोगों को रोज 11 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। इस तरह घाट से दो एमएलडी, आंवलाघाट से पांच एमएलडी और ठूलीगाड़ योजनाओं से 3.50 एमएलडी पानी ही मिल पाता है। आंवलाघाट योजना से दिन में ही पानी लिफ्ट हो रहा है। इसके बावजूद तीनों योजनाओं में रोज खराबी आती रहती है।

बृहस्पतिवार को घाट पंपिंग योजना में फिर से गंदा पानी आने और ठूलीगाड़ योजना में डिलीवरी वॉल्ब खराब होने से कम पानी मिल पाया। इस कारण पुरानी बाजार, सिमलगैर, टकाना, पितरौटा, जगदंबा कॉलोनी, पांडेगांव, केदार कॉलोनी में पानी नहीं मिल पाया। जजी कोर्ट, उर्दू मीडियम के पास के स्टैंड पोस्ट पर लोग पानी के बर्तनों को साथ सुबह से ही इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


योजनाओं में खराबी आने से रात में पानी नहीं मिल पाया। जैसे-जैसे पानी मिलेगा, वैसे-वैसे क्षेत्रों को आवश्यकतानुसार पानी दिया जाएगा। -संतोष कुमार, अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें