फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में थिएटर ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ और थिएटर बहार की ओर से दो दिनी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की दिलचस्पी को देखते हुए अक्तूबर में दस दिनी रंगमंच कार्यशाला कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विधाओं में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को एक मंच उपलब्ध करवाना है। शुक्रवार को 20 छात्र-छात्राओं ने थिएटर ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नामांकन कराया। इस दौरान डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और थिएटर से जुड़ी अन्य विधाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम बीएड हॉल में दोपहर के समय स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए किया जा रहा है। इस दौरान भास्कर मनोला, सोनी पिपलिया, रमेश बिष्ट, जितेंद्र भंडारी, विनय भट्ट, भूपेंद्र बिष्ट, उत्कर्ष, यामिनी, सोनम, अंजलि, दिनेश, अंशिका, रोमी, गरिमा, तनुजा, निशा, शीतल, अक्षय, अंकित, वैंकटेश, मनीष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें